फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two farmers were seriously injured in a bull attack.

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में दो किसान गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Dec 2025 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two farmers were seriously injured in a bull attack.
मीरानपुर कटरा। परशुरामपुर गांव में सोमवार को सुबह खेत में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे रामसहाय वर्मा पर खेत में घुसे सांड़ ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पास के खेत पर काम कर रहे गांव के गया सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को उनके घरवाले सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घरवालों के अनुसार खेत में छुट्टा पशुओं का झुंड घुस गया था। रामसहाय ने पशुओं को खेत से बाहर निकालने के लिए उन्हें हांकने का प्रयास किया तो सांड़ ने हमला कर दिया। घायल किसानों की ओर से थाने पर तहरीर देकर सांड़ समेत छुट्टा पशुओं को गांव से बाहर किसी गोशाला में भिजवाने की गुहार लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि घायल किसानों का प्रार्थना पत्र खुदागंज के खंड विकास अधिकारी को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed