फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two died in Government Medical College, allegations of negligence

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 12 Sep 2023 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two died in Government Medical College, allegations of negligence
क्षय रोग से पीड़ित थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव रौली-बौरी निवासी मुन्ना बाबू के 18 वर्षीय पुत्र अल्लाह बक्श की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि स्टाफ के इंजेक्शन लगाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर कांट निवासी दो साल के अनुपम की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया।
अल्लाह बक्श ड्राइवर था। सोमवार को उसे भर्ती कराया गया। क्षय रोग से पीड़ित होने के चलते उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। भाई खुदाबक्श ने बताया कि अल्लाह बक्श के इंजेक्शन लगने के बाद ही मौत हो गई। आरोप है कि स्टाफ ने उनसे रुपयों की मांग की। इन्कार करने पर गलत इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कांट के दो साल के अनुपम की मौत हो गई। वह भी क्षय रोग से पीड़ित था। उसकी प्लेट्सलेट्स कम हो गईं थी। हीमोग्लोबिन कम होने के बाद उसे खून भी चढ़ाया गया था। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा भी हुआ था। स्टाफ ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह ने बताया कि अनुपम का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था। जबकि अल्लाहबक्श की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed