{"_id":"69d1714eecaea647fb05e57e","slug":"two-brothers-named-in-case-of-assault-on-bus-driver-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169777-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस चालक से मारपीट के मामले में दो भाई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस चालक से मारपीट के मामले में दो भाई नामजद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। हल्द्वानी से प्रयागराज जाने वाली लीडर रोड डिपो की बस रुकवाने को लेकर शुक्रवार की रात हुए विवाद में बस चालक को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो भाइयों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जौनपुर के गांव नवादा बदलापुर निवासी चालक उमाशंकर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रोडवेज बस लेकर हल्द्वानी से प्रयागराज जा रहे थे। शुक्रवार की रात आठ बजे जलालाबाद में सवारियां उतारने के दौरान मोहल्ला वर्कजई निवासी दानिश से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान दानिश ने फोन करके अपने भाई सामिर को बुला लिया।
बाद में दोनों भाइयों ने उन्हें पीटकर घायल करा दिया। मिर्जापुर जिले के गांव गोसाईं तालाब निवासी बस परिचालक परवेज और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बचाने पर हमलावर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है। संवाद