फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers died of fever within 36 hours in Kalan

Shahjahanpur News: कलान में 36 घंटों में बुखार से दो भाइयों की मौत

Fri, 05 Sep 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died of fever within 36 hours in Kalan
ओमप्रताप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
कलान (शाहजहांपुर)। कलान और मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ के बाद बुखार और अन्य बीमारियां तेजी से फैली हैं। 36 घंटे के अंतराल में दो सगे भाइयों की बुखार से मौत हो गई। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


कलान के कुनिया नौआबाद मे शिवनाथ कुशवाहा का अविवाहित पुत्र ओमप्रताप (30) मंगलवार की रात अपने खेत में धान की फसल की रखवाली करने गया था। अचानक उसे तेज बुखार आ गया। जब तक वह खेत से घर वापस आया, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। परिजन उसके इलाज के लिए वाहन का इंतजाम करने लगे। तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार को उसकी चिता को उसके बड़े भाई अरविंद ने मुखाग्नि दी। परिजन अंतिम संस्कार से घर वापस आ रहे थे तभी अचानक अरविंद (36) को रास्ते मे तेज बुखार आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में शिवनाथ की पत्नी सरला, पुत्र रंजीत व नाती सत्यकुमार भी बुखार की चपेट में हैं। अरविंद की मौत से उसकी पत्नी रेनू, बेटे अरुण (14 वर्ष), अंचल (11 वर्ष), करन (चार वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है।


कई लोग पीड़ित, सीएचसी प्रभारी ने जानकारी से किया इन्कार
दो दिन पहले कलान में छात्रा ज्योति की बुखार से मौत हो गई थी। वहीं, ग्रामीणों का कहना कि इस समय खांसी-बुखार से लोग ग्रसित चल रहे हैं। आज तक इस ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी नहीं आया न ही कोई दवाई बांटी गई है। जरीयनपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों को इलाज के लिए सीएचसी पर लाना चाहिए था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांव में भेजा जाएगा। एसडीएम कलान अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया जाएगा।

ओमप्रताप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

ओमप्रताप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed