फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two bike riders died due to vehicle collision in Shahjahanpur

Shahjahanpur: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट

Fri, 07 Oct 2022 09:35 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, निगोही (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, निगोही (शाहजहांपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 09:35 PM IST
सार

अवनीश, नरवीर और निगोही निवासी दिनेश शाहजहांपुर में मजदूरी करते थे। तीनों का हर रोज अवनीश की बाइक से आना-जाना होता था।

विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision in Shahjahanpur
शाहजहांपुर-निगोही मार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर-निगोही मार्ग पर डालमिया चीनी मिल के पास शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे बोलेरो वाहन की टक्कर से निगोही निवासी अवनीश (30) और राघवपुर खुर्द निवासी नरवीर उर्फ नन्हें (35) की मौत हो गई। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक से मजदूरी कर शाहजहांपुर से निगोही लौट रहे थे।

विज्ञापन


अवनीश, नरवीर और निगोही निवासी दिनेश शाहजहांपुर में मजदूरी करते थे। तीनों का हर रोज अवनीश की बाइक से आना-जाना होता था। शुक्रवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अवनीश चला रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे पीलीभीत की तरफ से आ रही बोलेरो ने पहले टेंपो में टक्कर मारी लेकिन टेंपो चालक ने किसी तरह सवारियों को बचा लिया। 
विज्ञापन


इस बीच बोलेरो चालक ने अवनीश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार तीनों मजदूर उछलकर दूर जा गिरे। अवनीश की मौके पर मौत हो गई। नरवीर और दिनेश को तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां नरवीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed