फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two Arrested in Police Encounter; Accused Shot in the Leg... Bullet Grazed Constable

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली... सिपाही को छूती हुई निकली

Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested in Police Encounter; Accused Shot in the Leg... Bullet Grazed Constable
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अवनीश। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में शराब की दुकान में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी सियानंद के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली बांह से छूते हुए निकलने से सिपाही परविंदर भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान, आठ हजार रुपये नकद और तमंचा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बरेली के थाना फतेहगंज क्षेत्र के गांव इटोरिया शिवपुरी निवासी सियानंद और बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम सेरहा पुख्ता निवासी अवनीश हैं। दोनों ने पांच मई की रात रोजा थाना क्षेत्र में चौक कोतवाली के मोहल्ला रामजी गुप्ता की शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

दोनों ने शटर व ताला तोड़कर दुकान से एक लाख तीन हजार 360 रुपये कीमत की शराब चोरी की थी। एसपी सौरभ दीक्षित ने टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। रविवार रात करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर टीम ने रोजा रेलवे ग्राउंड के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही परविंदर को गोली छूती हुई निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सियानंद के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सियानंद पर गैंगस्टर, चोरी, हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में रोजा, थाना सदर बाजार, मदनापुर, बरेली के भमोरा, आंवला, भुता, बिथरीचैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी आदि थानों में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी अवनीश पर रोजा, कांट, बरेली के आंवला, भमोरा, बदायूं के दातागंज आदि थानों में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं।

रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अवनीश। स्रोत: पुलिस

रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अवनीश। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed