फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two additional trains will operate on Diwali and Bhaiya Dooj

Shahjahanpur News: दिवाली और भैयादूज पर दो अतिरिक्त ट्रेनों का होगा संचालन

Sun, 05 Nov 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two additional trains will operate on Diwali and Bhaiya Dooj
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों पर रेलवे की ओर से दो अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें 04494/93 आनंद विहार-लखनऊ और 04498/97 आनंद विहार-वाराणसी गतिशील एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ही ट्रेनों का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

दिवाली और भैयादूज का पर्व करीब है जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को आते-जाते हैं। इसके लिए करीब दो माह पहले से ही ट्रेनों में अपनी सीट बुक करवा लेते हैं। इस कारण लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लोगों को अब रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर दो अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर दी है। साथ ही समय-सारिणी भी जारी की है। जिसके अनुसार 04494 आनंद विहार-लखनऊ गतिशील एक्सप्रेस 10 नवंबर को शाम 4:40 बजे आनंद विहार से चलेगी। रात 11:10 बजे शाहजांपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी। वापसी में 04493 लखनऊ-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर को लखनऊ से सुबह 8:45 बजे चलेगी और दोपहर 12:08 बजे शाहजहांपुर आ सकेगी। 04498 आनंद विहार-वाराणसी गतिशक्ति एक्सप्रेस 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। अपराह्न 3:10 बजे शाहजहांपुर आएगी। वापसी में 04497 वाराणसी-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर से सुबह 4:00 बजे वारणसी से चलेगी। दोपहर 12:48 बजे शाहजहांपुर आ सकेगी।
विज्ञापन


ट्रेनों में 398 तक चल रही वेटिंग : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार को आने-जाने वाली ट्रेनों में दो महीने पहले से रिजर्वेशन होने के चलते 200 तक वेटिंग चल रही है। दिल्ली से शाहजहांपुर आने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 10 नवंबर को 198, थर्ड एसी में 100, 12 नवंबर को 129, थर्ड एसी में 11 नवंबर को 96 व 12 नवंबर को 33 वेटिंग है। 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में 10 नवंबर को 323, 11 नवंबर को 380 व 12 नवंबर को 146 वेटिंग है, जबकि 14208 पदमावत एक्सप्रेस में 9 नवंबर को 255, 12 नवंबर को 130, 15910 अवध असाम एक्सप्रेस में 10 नवंबर को 237, 11 नवंबर को 262 तथा 12 नवंबर को 193 वेटिंग है। 14206 अयोध्या एक्सप्रेस में 10 नवंबर को 198, 12 नवंबर को 74, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में नौ नवंबर को 197 वेटिंग चल है। वहीं शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली 14205 अयोध्या एक्सप्रेस में 15 नवंबर को 105 व 16 नवंबर को 102 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed