{"_id":"68b49c01120ab8a7b509a047","slug":"two-accused-of-robbing-a-couple-arrested-one-still-wanted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-151674-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दंपती से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दंपती से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
विज्ञापन
पुवायां में पकड़े गए दंपती से लूट के आरोपी। स्रोत: पुलिस
पुवायां। पुलिस ने शारदा नहर पटरी पर दंपती से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर भी मिले हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने और पार्टी करने के लिए लूट करते थे।
निगोही के गांव परसरा परसरी निवासी रामकरन की ससुराल बंडा के गांव कुंडरा में है। वह पत्नी पूजा देवी के साथ ससुराल आए थे। 27 अगस्त को दंपती बाइक से वापस घर जा रहे थे। पुवायां के गांव ऊंचागांव कनपारा के पास शारदा नहर पटरी पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने अपनी बाइक रामकरन की बाइक के आगे लगा दी थी और तमंचा दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पूजा से सोने के झाले और रामकरन से मोबाइल लूट लिया।
बदमाश रामकरन की बाइक की चाबी लेकर चले गए। इसके बाद दंपती पुवायां थाने पहुंचे और लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छिनैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रवि करन सिंह के अनुसार 30 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर गांव नवाबपुर गंगा में शारदा नहर पटरी पर वाहन चेकिंग के दौरान बंडा के गांव बरीबरा के भारत और निगोही के गांव दिलावरपुर के राजा को रोककर तलाशी ली गई तो भारत के पास से लूटी गई सोने की एक झुमकी, राजा के पास से 1910 रुपये बरामद किए।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिलावरपुर के दीपक के साथ मिलकर दंपती से लूट की थी। एक झुमकी दीपक ले गया है। दीपक ने राजा को पांच हजार रुपये दिए थे, जो शराब और पार्टी में खर्च हो गए। लूटा गया मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया था।