{"_id":"676479b965eff14090009f17","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-womans-chain-and-running-away-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133874-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की चेन छीनकर भागने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की चेन छीनकर भागने के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 20 Dec 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में चेन लूट के आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। जेल रोड पर महिला के गले से चेन छीनकर भागने के आरोपी दो युवकाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चेन लूट की घटना को शराब पीने के लिए अंजाम दिया गया था। पुलिस ने उनके पास से रुपये भी बरामद किए हैं।
30 नवंबर को जेल रोड पर प्रीति त्रेहन के गले से सोने की चेन छीनकर दो युवक भाग गए थे। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। इसमें युवक नजर आए। मुखबिरों को सक्रिय करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने ककराकलां में डलावघर की ओर जाने वाले रास्ते से चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी अकलीम व मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी संजीव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो घटना करने की बात स्वीकार कर ली। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अकलीम बेलदारी करने के साथ ही शराब पीता है। घटना वाले दिन दोस्त संजीव व कल्लू के साथ बाइक से घूम रहा था। रास्ते में एक महिला बच्चों के साथ खड़ी थी। बाइक को किनारे खड़ा कर महिला के गले से चेन खींचकर भाग गया। इसके बाद 46 हजार की चेन बेचकर रुपयाें को बांट लिया। पुलिस ने कल्लू की तलाश शुरू कर दी है।