{"_id":"693dc07d1586ccffff03390f","slug":"two-accused-arrested-for-making-fake-aadhaar-cards-and-birth-certificates-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160303-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पांडेय व हरगोविंद। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस ने कूटरचित आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। कोटेदार के घर पर दबिश देकर फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ हरदोई के थाना बेहटा गोकुल के गांव मियांपुर निवासी हरगोविंद व थाना मझिला क्षेत्र के गांव सहादतनगर निवासी अर्पित पांडेय को गिरफ्तार किया है। वहीं, जलालाबाद के गांव पल्हरई निवासी कोटेदार का पति गुड्डू राठौर की पुलिस तलाश कर रही है।
12 दिसंबर को एसडीएम जलालाबाद को सूचना मिली कि ग्राम पल्हरई में कोटेदार आरती देवी के घर पर उसका पति गुड्डू राठौर अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति की आईडी का दुरुपयोग कर कूटरचित आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र तैयार कर रहा है। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कोटा राशन का भी अनुचित लाभ लिया जा रहा है।
प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे और नायब तहसीलदार रोहित कुमार ने पुलिस बल के साथ कोटेदार आरती देवी के घर दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो लोगों को पकड़ा। उनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट, स्कैनिंग डिवाइस, आइरिस स्कैनिंग डिवाइस, वेब कैमरा एवं यूएसबी कनेक्टर चालू अवस्था में मिला। एक व्यक्ति लैपटॉप पर टाइपिंग का कार्य कर रहा था। दूसरा व्यक्ति कागजातों को व्यवस्थित कर रहा था।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने पूछताछ में बताया है कि कोटेदार का पति गुड्डू राठौर के पास थंब प्रिंट का क्लोन उपलब्ध है। उसी ने कूटरचित आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए हरदोई के युवकों को बुलाया था।
--
पांच मिनट में तैयार कर देते थे जन्म प्रमाणपत्र
दोनों आरोपियों ने बताया कि वे लोग अमन शाह, इंडियन ओवरसीज बैंक, नई सड़क, डबारी पीठ, खाराकुंआ कॉलोनी, उज्जैन (मध्य प्रदेश) के एक व्यक्ति की आईडी का दुरुपयोग कर आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र को अपग्रेड एवं जेनरेट करने का कार्य करते थे। गूगल एप्लीकेशन के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जन्म प्रमाणपत्र की पीडीएफ फाइल को एडिट कर उसमें किसी भी नाम व पते का कूटरचित जन्म प्रमाणपत्र मात्र पांच मिनट में तैयार कर ग्राहक को उपलब्ध करा देते थे। वे लोग काफी समय से काम कर रहे थे।
--
कोटेदार का पति लेकर भागा थंबप्रिंट क्लोन
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि थंबप्रिन्ट का क्लोन बना हुआ है, जिसके माध्यम से आधार कार्ड बनाने वाली आईडी को लॉग-इन किया जाता था। गुड्डू राठौर से प्रति आधार कार्ड दो सौ रुपये में सौदा तय हुआ था। गुडडू के माध्यम से आईडी खोली जाती थी। वह मौके का फायदा उठाकर थंबप्रिंट क्लोन लेकर भाग गया है।