{"_id":"69de7e7d81323722e702dfe2","slug":"two-accused-arrested-family-members-had-warned-of-hunger-strike-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170627-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पकड़े गए दो आरोपी, परिजनों ने दी थी भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पकड़े गए दो आरोपी, परिजनों ने दी थी भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर गुलेलाखेड़ा चौराहा पर घेराबंदी की। जानलेवा हमले के आरोपी नयागांव नारायनपुर निवासी रामसरन और अशोक पाल को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विमल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि चार मार्च को होली पर पिता चंद्रपाल सिंह के साथ आखत डालने गए थे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते उपेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक पाल सिंह, रामसरन सिंह, अंकित सिंह, ओमपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि ने धारदार हथियार, तमंचे व लाठी-डंडों से लैस होकर गालियां देते हुए हमला कर दिया।
पिता के सिर पर काफी गंभीर चोटें आईं थीं। सिर की हड्डियां टूट गईं थीं। गांव के लोगों के आने पर धमकी देते हुए भाग गए थे। वहीं, एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की थी। भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी गई थी। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों यशपाल व शैलेंद्र भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।