फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Twelve passengers were injured when a tempo overturned in Puwayan.

Shahjahanpur News: पुवायां में टेंपो पलटने से 12 यात्री घायल

Mon, 02 Feb 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Twelve passengers were injured when a tempo overturned in Puwayan.
पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद - फोटो : संवाद
पुवायां। गंगा स्नान कर घर लौट रहे बंडा क्षेत्र के 12 यात्री पुवायां में टेंपो पलटने से घायल हो गए। टेंपो में 12 सवारियां थीं, लेकिन कहीं भी टेंपो को रोककर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी गई। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बंडा के गांव बाजारपुर, भगौतीपुर, सिंघापुर, बहेड़ा, सुहेला के 12 लोग रविवार को माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए थे। देर रात वापस घर आते समय पुवायां कस्बे में तेज रफ्तार टेंपो हाईवे पर पलट गया। कुछ यात्री रोड किनारे कृषि यंत्र की दुकान के सामने रखे हैरो पर जा गिरे। टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

हादसे में बाजारपुर बहेड़ा के मिथिलेश कुमार, राजेंद्र, आरोही, आरुषि, अनन्या, नन्हीं देवी, गांव भगौतीपुर की देवकी, रामबेटी, दृगपाल, टेंपो चालक सिंघापुर निवासी प्रभात, सुहेला की देववती, प्रीति, संता देवी घायल हो गए। राजेंद्र, प्रभात और दृगपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि हादसे में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे में युवक के घायल होने के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट



तिलहर। दस दिन पहले लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से शेरपुर गांव के युवक मनोज के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।



शेरपुर गांव के रामकरन गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मार्च की शाम पुत्र मनोज गंगवार हाईवे की सरयू पुलिया के पास घर लौटने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तिलहर की ओर से आए एक ट्रैक्टर के चालक ने मनोज को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

--
कार-बाइक की टक्कर, जातिसूचक टिप्पणी कर पीटने का आरोप

बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके में बाइक और कार में टक्कर हो गई। बाइक की पट्टी पर जाति लिखी होने से कार सवारों ने जातिसूचक टिप्पणी कर दी। विरोध पर बाइक सवार को पीटकर भाग गए। शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव कंकलिया निवासी महेशपाल ने बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि 12 अक्तूबर को वह बाइक से बरेली जा रहे थे। रजऊ परसपुर में बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक के आगे का मास्क टूट गया। मास्क पर महेशपाल की जाति लिखी थी। नोएडा निवासी कार सवार उतरकर जातिसूचक टिप्पणी करने लगे। महेश ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। कार में मौजूद शांतनु, शुभ्रा और दो अज्ञात लोगों ने पीटकर उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल देवकी देवी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed