फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Turtles Nurtured in the Lap of the Ramganga in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: रामगंगा की गोद में पल रहे कछुए, छह हजार को मिला जीवन

Sat, 23 May 2026 04:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Turtles Nurtured in the Lap of the Ramganga in Shahjahanpur
जलालाबाद के गांव गोरा में स्थापित हैचरी। - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में कछुओं को बचाने तथा उन्हें संरक्षित करने के लिए वन विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की तकनीकी सहायता से क्षेत्र के गांव गोरा में कछुआ संरक्षण हैचरी संचालित की जा रही है। यहां उचित तापमान पर अंडे रखे जाते हैं और कछुए निकलने के बाद उन्हें सदर रेंज परिसर में बने संरक्षण केंद्र में रखा जाता है। तैरना आने पर कछुओं को रामगंगा नदी में छोड़ दिया जाता है। हैचरी के माध्यम से अब तक करीब छह हजार से ज्यादा कछुओं को जीवन दिया जा चुका है।
विज्ञापन


23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। फर्रुखाबाद बरेली हाईवे के किनारे बसे गोरा महुआ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे कटरी के बेहद रेतीले इलाके में लगभग सात साल पहले हैचरी स्थापित की गई थी। वर्तमान में यहां चार सौ से ज्यादा कछुओं के अंडों के संरक्षण का काम चल रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की तकनीकी टीम ने इस हैचरी की देखभाल का जिम्मा गोरा गांव के रंजीत सिंह को दे रखा है। रंजीत इस गांव के दो बार प्रधान रह चुके हैं। रंजीत और उनका बेटा आंचल कुमार दिन-रात हैचरी की देखरेख में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से लगातार होती है मॉनिटरिंग
कछुए जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे जल में मौजूद कई प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसलिए कछुओं की संख्या में कमी नदी की पारिस्थितिकी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। दिल्ली से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की तकनीकी टीम हैचरी को लेकर बराबर सक्रिय रहती है। आंचल ने बताया कि यंत्र से दिन में तीन बार हैचरी का तापमान नापकर वहां भेजा जाता है। कोई गड़बड़ी होने पर वहां से बताए गए उपाय के अनुसार वे लोग कार्य करते हैं।

कड़ी मेहनत से तलाशे जाते है अंडे
मादा कछुआ नवंबर में अंडे देकर उन्हें रेत में दबाने के बाद नदी में चली जाती है। इन अंडों को अक्सर जंगली जानवर निकालकर खा जाते हैं। तकनीकी टीम मशीन से नदी किनारे अल्हागंज से लेकर मिर्जापुर क्षेत्र तक करीब 15 से 20 किमी के दायरे में इन अंडों को तलाशने के बाद उन्हें हैचरी पहुंचाती है। इस काम में ग्रामीण भी सहयोग करते हैं। हैचरी में अंडों को उसी तापमान में रेत के अंदर गाड़कर रखा जाता है। 90 से 95 दिनों में इनमें से छोटे कछुए के बाहर निकलते हैं। यहां रिटफ्ट टर्टल, बाउंड रूपड टर्टल एवं इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के कछुओं के अंडों का संरक्षण किया जा रहा है।


डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि सदर रेंज परिसर में भी इसी प्रकार का संरक्षण केंद्र संचालित है। इसके माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह स्कूली बच्चों और पर्यावरण प्रेमियों को यहां आमंत्रित कर कछुओं के बारे में बताया जाएगा और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed