{"_id":"698a3e17bddf3b17b0086b83","slug":"true-leadership-is-about-becoming-an-ideal-leader-not-just-a-successful-one-anurag-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165161-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल नहीं, आदर्श नेता बनना ही सच्चा नेतृत्व : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल नहीं, आदर्श नेता बनना ही सच्चा नेतृत्व : अनुराग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम में भावी नेतृत्वकर्ता विषय पर कार्यशाला का समापन हो गया।
उप प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल ने सफल नेता और आदर्श नेता के बीच मौलिक अंतर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफल नेता टीम बनाकर कार्य करता है, जबकि आदर्श नेता परिवार के मुखिया की तरह टीम को साथ लेकर चलता है। सबके सहयोग से लक्ष्य प्राप्त करता है। सफल नेता यह कह सकता है कि वह व्यस्त है और उसके पास समय नहीं है, लेकिन आदर्श नेता व्यस्तता के बावजूद सभी के लिए समय निकालता है और समाज के हर व्यक्ति से जुड़ा रहता है।
इससे पहले चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गर्ग ने चंदन तिलक लगाकर व डॉ. संतोष प्रताप सिंह ने पटका पहनाकर प्रो. अनुराग का सम्मान किया। डॉ. देवेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।