{"_id":"68517422a161290ffb0816ba","slug":"truck-overturns-to-rescue-stray-animal-blocks-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-146217-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छुट्टा पशु बचाने में ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छुट्टा पशु बचाने में ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को देर रात करीब 1:30 बजे नवदिया गांव के पास छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक पर लदी लकड़ी बिखरने से हाईवे पर जाम लग गया।
सिंधौली क्षेत्र के गांव कोरोकुइयां निवासी ट्रक चालक कफील खां यूकेलिप्टस की 32 टन लकड़ी लेकर परसाखेड़ा (बरेली) जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अचानक सामने गोवंशीय पशु आ जाने से इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही ट्रक पलट गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर जेसीबी से राजमार्ग पर फैली लकड़ी समेत पलटे हुए ट्रक को हटाकर करीब आधा घंटे बाद यातायात बहाल कराया।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम ने तत्काल ट्रक व लकड़ी को किनारे करके ज्यादा देर जाम नहीं लगने दिया। संवाद