फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck found stuck in the road dug for sewer line

Shahjahanpur News: सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क में फंसा मिला ट्रक

Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Truck found stuck in the road dug for sewer line
शाहजहांपुर। नगर विकास विभाग के निर्देश और स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशककी ओर से गठित टीम ने गड्ढामुक्ति की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अंटा चौराहा पर जल निगम की ओर से खोदी गई सड़क में एक ट्रक फंसा मिला। जिसकी मरम्मत के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय निदेशालय के अपर निदेशक डाॅ. मोहम्मद असलम अंसारी ने शनिवार रात रामलीला मैदान, चारखंभा से राजकीय कन्या इंटर काॅलेज चौक, बहादुरगंज आदि क्षेत्रों की सड़कों का निरीक्षण किया। यहां सड़कों की मरम्मत का काम चलता मिला।
विज्ञापन

जब अपर निदेशक अंटा चौराहा का निरीक्षण करने पहुंचे, तो देखा कि जल निगम की ओर से खोदी गई सड़क में एक ट्रक फंसा हुआ है, जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खोदे गए स्थान व क्षेत्र की सड़कों को मरम्मत कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस स्थान पर ट्रक फंसा हुआ था, उसके निकल जाने के बाद उन्होंने दोबारा भी निरीक्षण किया। साथ ही सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात कर जल निगम से संबंधित कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके बाद जलनिगम की ओर से डाली जा रही सीवर लाइन के कार्य के संबंध में जलनिगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक व प्रबंध निदेशक को अवगत कराया। जिस पर उप्र जलनिगम के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

----
नगर आयुक्त ने की सड़कों की मरम्मत के कार्य की समीक्षा
शाहजहांपुर। गड्ढा मुक्ति के संबंध में रविवार को सड़कों का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। कार्यदायी संस्था उप्र जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। सीवर लाइन के मेन होल्स के चारों ओर समुचित मरम्मत न किए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए जल निगम के अधिकारियों को सुधार के लिए दो दिवस दिन का समय दिया। इस मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, जल निगम के सहायक अभियंता विनय कुमार, अवर अभियंता मनोज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed