फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck collides with tractor trolley on Lucknow Delhi highway in Shahjahanpur three kanwariyas injured

Shahjahanpur: ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, गुस्से लोगों ने पथराव के बाद हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 29 Jul 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Jul 2022 10:40 PM IST
सार

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली इलाके के बंथरा गांव के पास पहुंची ही थी कि वहां से गुजर रहे भूसे से भरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए।

विज्ञापन
Truck collides with tractor trolley on Lucknow Delhi highway in Shahjahanpur three kanwariyas injured
घटनास्थल पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंथरा गांव के पास शुक्रवार रात कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली इलाके के बंथरा गांव के पास पहुंची ही थी कि वहां से गुजर रहे भूसे से भरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रॉली से गिरे कांवड़ियों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए ट्रक पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


बवाल के बाद आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed