फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Troubled by moneylenders, a young man hanged himself, but his life was saved when the rope broke

Shahjahanpur News: सूदखोरों से परेशान युवक फंदे से लटका, रस्सी टूटने से बची जान

Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, a young man hanged himself, but his life was saved when the rope broke
पुवायां सीएचसी पर कलंदरगंज के विशाल से जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : जसराना: पहलगाम की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी एवं आम नागरिक
पुवायां। सूदखोरों से परेशान एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम पेड़ से फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूटने से वह नीचे आ गिरा। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कलंदरगंज निवासी 24 वर्षीय विशाल बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे गांव कलंदरगंज-बड़ागांव मार्ग पर बाइपास के पास आंबेडकर पार्क के पास एक पेड़ में फंदा लगा लिया। इस बीच रस्सी टूट जाने से वह नीचे आ गिरा। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और विशाल को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने विशाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विशाल की जेब से एक पर्चा मिला है, जिसमें दस लोगों ने एक लाख एक हजार रुपये का कर्ज लेने की बात लिखी है। सूचना पाकर पुलिस भी सीएचसी पहुंची। विशाल ने बताया कि कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे हैं। विशाल के पिता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ागांव में उनकी टेंट की दुकान है। मना करने के बाद भी कुछ लोगों ने उनके पुत्र को 20 से 30 प्रतिशत ब्याज पर रुपये दे रखे हैं। पुत्र को लोगों ने कर्ज के जाल में फंसा रखा है। जिस दिन पुत्र को काम करके रुपये मिलते हैं, उस दिन सूदखोर उसके पुत्र की बाइक, मोबाइल फोन आदि छीन लेते हैं और रुपये देने का दबाव बनाते हैं। इसके 40 हजार रुपये हैं, वह तीन महीने में दस हजार रुपये ब्याज मांगते हैं। इस कारण पुत्र ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूटने से विशाल बच गया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed