फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trola collides in a standing combine on Shahjahanpur-Palia highway, two people died

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खड़ी कंबाइन में ट्राला ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trola collides in a standing combine on Shahjahanpur-Palia highway, two people died
शाहजहांपुर। पलिया हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्राला ने खड़ी कंबाइन में टक्कर मार दी। इससे कंबाइन के पास आग ताप रहे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसा शुक्रवार रात करीब तीन बजे सिंधौली इलाके में आदमपुर दक्षिणी गांव के सामने हुआ। पुवायां क्षेत्र के गांव हर्रया निवासी ओमप्रकाश कंबाइन चलाते थे। करीब एक महीने पहले वह कंबाइन लेकर हरदोई गए थे। उनके साथ हर्रया गांव का प्रदीप, दाताराम और पड़ोस के मुड़िया गांव निवासी अजीत भी गए थे। हरदोई से शुक्रवार रात करीब पांच बजे चारों कंबाइन लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज ठंड लगी तो शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर सिंधौली थाना क्षेत्र में आदमपुर दक्षिणी गांव के सामने पहुंचने पर उन्होंने कंबाइन रोड किनारे खड़ी कर दी और आग जलाकर तापने लगे। तभी शाहजहांपुर होकर पुवायां की तरफ आए ट्राला ने पीछे से कंबाइन में टक्कर मार दी। इससे कंबाइन का पहिया सड़क किनारे बैठकर आग ताप रहे प्रदीप (21) व ओमप्रकाश (29) के ऊपर ऊपर चढ़ गया, जिसमें गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कंबाइन की चपेट में आकर दाताराम और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता लगने पर सिंधौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दाताराम व अजीत को जिला अस्पताल भेजा। प्रदीप व ओमप्रकाश का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इधर, ओम प्रकाश के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान जुटी भीड़ में किसी ने बैग से पौने तीन लाख रुपये निकाल लिए। बताया कि हरदोई से लौटते समय एक बैग में पौने तीन लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

चालक व उनके साथी लोग कंबाइन खड़ी करके आग ताप रहे थे। तभी पीछे से आए ट्राला ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दाताराम की तहरीर पर ट्राला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

- जगनारायण पांडे, सिंधौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed