फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tricolor rally was taken out, Safai Mitra made aware of safety and toll free number 1533

तिरंगा रैली निकाल सफाई मित्र सुरक्षा और टोल फ्री नंबर 1533 के प्रति किया जागरूक

Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally was taken out, Safai Mitra made aware of safety and toll free number 1533
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अमृत सप्ताह के अंतिम दिन लोगों को सफाई मित्र सुरक्षा और टोल फ्री नंबर 1533 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली निकाली गई। नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित अमर शहीदों की प्रतिमा स्थल से निकली तिरंगा रैली को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

तिरंगा रैली में स्वच्छता कर्मी अपने हाथ में तिरंगा लेकर चले। शहीद पार्क पर तिरंगा रैली का समापन हुआ। जहां नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया गया कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर शुरू किया गया, जिस पर कोई भी अपनी समस्याओं/शिकायतों को दर्ज करा सकता है, जिनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। तिरंगा रैली में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर विनय प्रताप सिंह, साहिल इकबाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed