{"_id":"6519ca82c24e2fe54f091d64","slug":"tricolor-made-of-moon-and-star-was-waved-in-the-procession-e-mohammadi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-5742-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में लहराया गया चांद-तारा बना तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में लहराया गया चांद-तारा बना तिरंगा
विज्ञापन
बंडा में जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान तिरंगा झंडे पर चांद तारे बनाकर लहराता युवक। वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। बंडा में जुलूस-ए-मोहम्मदी में तिरंगे पर चांद-तारा बनाकर लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिपाहियों के सामने झंडा लहराने के बाद भी वह मूकदर्शक बने रहे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने तिरंगे के साथ छेड़खानी और अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारावफात के मौके पर जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसी तरह बंडा में जुलूस में बड़ी संख्या में लोग हरे झंडे व तिरंगा लेकर शामिल हुए। इसमें एक तिरंगे पर चांद और तारा बनाकर लहराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है। बंडा थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि जुलूस में लहराया तिरंगा पूरी तरह से तिरंगा झंडा नहीं था। तिरंगे में केसरिया, सफेद व हरी पट्टी के साथ बीच में चक्र होता है, जबकि उसमें नहीं बना था।
सूचना का संज्ञान लिया गया है। वीडियो भी देखा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संजीव वाजपेयी, एसपी देहात