{"_id":"652d996eda3c90749f0d2c57","slug":"trees-fell-on-wires-due-to-storm-power-cut-from-city-to-village-thousands-of-people-worried-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6571-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी से तारों पर गिरे पेड़, शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल, हजाराें लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी से तारों पर गिरे पेड़, शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल, हजाराें लोग परेशान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के चलते सोमवार को बिजली का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। शहर से लेकर देहात तक तेज हवा के कारण पेड़ उखड़कर तारों पर गिर गए। कुछ जगह पर पोल टूटकर गिरने की सूचनाएं भी हैं। रात करीब आठ बजे तक शहर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे दर्जनों मोहल्लों के हजारों लोग परेशान रहे। लोगों के घरों के इंवर्टर और मोबाइल तक डाउन हो गए।
दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो आंधी-बिजली के लिए काफी खराब साबित हुई। नगर के सभी उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। बारिश और हवा रुकने के बाद लाइन को लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद लाइन पर गश्त शुरू की गई। बहादुरगंज उपकेंद्र की लाइन पर एमईएस कैंट एरिया, मऊ बासक, नियामतपुर गांव के पीछे समेत कई जगह पर पेड़ टूटे पड़े मिले। रात करीब आठ बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी तरह कचहरी की लाइन पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई।
गोविंदगंज उपकेंद्र पर भी रात आठ बजे तक बिजली सही नहीं हो सकी। बिजली को लेकर उपकेंद्र के जेई भी सटीक जवाब नहीं दे सके। कर्मचारियों ने उन्हें सारे फीडर चलने की सूचना दी, जबकि लाल इमली चौराहे के आसपास के इलाके में ब्लैक आउट रहा। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के करीब 12 हजार उपभोक्ता भी बिजली गुल होने से परेशान रहे। इसके अलावा 33 केवीए लाइन पर कई जगह पर पेड़ गिरने की सूचना है।
विज्ञापन
चौक, किला, चौकसी, बक्सरिया समेत तमाम स्थानों के उपभोक्ताओं ने फोन किए, लेकिन उपकेंद्र व जेई दोनों का सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हो सका। ककरा उपकेंद्र के उपभोक्ता भी परेशान रहे। जेई ने अपना सीयूजी फोन स्विच ऑफ कर लिया। हथौड़ा उपकेंद्र का दुर्गा इंकलेव, मॉडल टाउन, सिटी पार्क, लोधीपुर, इंदिरा नगर, मऊ कैंट समेत तमाम स्थानों पर बिजली गुल रही। संवाद