{"_id":"66008c639ac4b831b006aa95","slug":"trees-cut-without-permit-scuffle-with-ranger-and-team-who-came-to-investigate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115607-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना परमिट काटे पेड़, जांच करने पहुंचे रेंजर और टीम से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना परमिट काटे पेड़, जांच करने पहुंचे रेंजर और टीम से की हाथापाई
Mon, 25 Mar 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
खुटार। बिना परमिट पेड़ काटे जाने की जांच करने पहुंचे रेंजर मनोज श्रीवास्तव और टीम को आरोपियों ने घेर लिया। इस दौरान हाथापाई की गई। टीम ने खुद को गाड़ी में बंद कर पुलिस बुला ली, लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी कार पर डंडे बरसाकर भाग गए।
तिकुनिया चौराहे पर एक खेत में प्लाटिंग की जा रही है। इसमें बाधा बन रहे खेत में खड़े शीशम के दो, नीम और पीपल के एक-एक पेड़ प्लाटिंग करने वालों ने रविवार को बिना परमिट के कटवा डाले। जानकारी पाकर रेंजर मनोज श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ कटान का परमिट दिखाने को कहा था, जिस पर प्लाटिंग करने वाले और पेड़ काटने वाले श्रमिकों ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस के पहुंचने पर घेराव और अभद्रता करने वाले मौके से खिसक लिए। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। वन विभाग की टीम ने लकड़ी आदि भी बरामद नहीं की है। कटे पेड़ खेत में ही पड़े हुए हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रेंजर की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और वनकर्मियों को मौके से भेजा गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
-- -- --
बिना परमिट पेड़ काटने की जानकारी पर जांच के दौरान लोगों ने अभद्रता की है। आरोपी को छुड़ा ले गए और वाहन पर डंडे आदि चलाए हैं। पीपल, शीशम, नीम के पेड़ काटने के मामले में केस काटा जाएगा। अभद्रता और हाथापाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार