{"_id":"627420e6378f6350f95e265b","slug":"tree-branch-and-electric-pole-fell-on-vegetable-vendor-in-storm-death-shahjahanpur-news-bly483846037","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के दौरान पेड़ की टहनी और बिजली के पोल के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के दौरान पेड़ की टहनी और बिजली के पोल के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कृष्ण का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
परौर (शाहजहांपुर)। गांव नारायणपुर नगर में बुधवार शाम करीब छह बजे आई आंधी में टूट गिरी पेड़ की टहनी के नीचे सब्जी विक्रेता श्रीकृष्ण आ गए, तभी बिजली का खंभा भी टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
55 वर्षीय श्रीकृष्ण बुधवार को कुंडलिया की बाजार को सब्जी बेचने गए थे। शाम करीब छह बजे लौटते समय तेज आंधी आ गईं। गांव के करीब आंधी से बचने के लिए वह आम के पेड़ के पास खड़े हो गए। तभी पेड़ की टहनी टूटकर उनके ऊपर गिर गई। इस बीच पास में खड़ा 11 हजार लाइन का बिजली का सीमेंट का खंभा भी टूटकर उनके ऊपर गिर गया। दबकर श्रीकृष्ण की मौत हो गई।
आंधी थमने के बाद आसपास के लोगों ने श्रीकृष्ण को दबा हुआ देखा तो तो उन्हें निकाला और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के मुखिया श्रीकृष्ण की मौत के बाद पत्नी रामरती, बेटा उमेश, संतोष, शेर सिंह, विकास, रामदास का रो-रोकर बुरा हाल है।