फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trauma center to increase facilities, ICU to be built

Shahjahanpur News: ट्रॉमा सेंटर में बढ़ेंगी सुविधाएं, आईसीयू भी बनेगा

Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trauma center to increase facilities, ICU to be built
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर का नवीनीकरण करने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। साथ ही कार्य का जिम्मा यूपी निर्माण निगम लिमिटेड को दिया गया है। नए कार्यों में ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू और ब्रेन स्ट्रोक व हार्ट अटैक से बचाने के लिए दो बेड की थ्रोम्बोलिसिस यूनिट भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नवीनीकरण को लेकर काफी समय से प्रक्रिया चल रही थी। ट्रामा सेंटर में आने वाले बुखार, डायरिया के मरीजाें के साथ ही गंभीर मरीजों को देखा जाता है। व्यवस्था को बढ़ाने के लिए ट्रॉमा को विस्तार देने का प्रस्ताव था। इस पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों को दवा के जरिये थ्रोम्बोलिसिस विधि से उपचार की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दो बेड आरक्षित कर यूनिट बनाई जाएगी। इसी तरह ट्रामा सेंटर आईसीयू भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि थ्रोम्बोलिसिस विधि से धमनिया में रक्त के थक्के की वजह से आई रुकावट को खोला जा सकता है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों में लकवा व हार्टअटैक के मरीजों में दिल की मांसपेशियों को स्थायी क्षति से बचाया जा सकता है।

प्राचार्य ने बताया कि ट्रॉमा के नवीनीकरण के लिए शासन ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यूपी निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था के तौर पर काम करने का जिम्मा दिया गया है। सितंबर महीने में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed