{"_id":"6862d2721321164c860b5be3","slug":"transport-corporation-will-get-five-new-buses-routes-for-running-them-will-also-be-decided-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147093-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिवहन निगम को मिलेंगी पांच नई बसें, चलाने को रूट भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिवहन निगम को मिलेंगी पांच नई बसें, चलाने को रूट भी तय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यात्रियों को सुखद सफर देने के लिए परिवहन निगम को पांच नई बसें इसी सप्ताह मिल जाएगी। इन बसों को चलाने के लिए रूटों का सर्वे भी कर लिया गया है।
शाहजहांपुर डिपो के बेड़े से निगम की 132 बसों का संचालन होता है। निगम ने मुख्यालय से करीब 40 बसों की मांग की थी। इसके तहत निगम को पांच बसें इसी सप्ताह मिल जाएंगी। बसों के आने से पहले अधिकारियों ने रूटों का सर्वे करा लिया है।
अफसरों ने बताया कि शाहजहांपुर से शाहबाद होते हुए अलीगढ़, शाहजहांपुर से जरियनपुर से ढाईघाट हाेते हुए अलीगढ़, शाहजहांपुर से बदायूं समेत पांच रूटों का सर्वे हुआ है। बसों के आने के बाद इन्हीं रूटों पर गाड़ियों को बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
तीन जून को फिर होगा रोजगार मेला
परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बस अड्डे पर तीन जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें चालकों की भर्ती की जाएगी। रविवार को मेले में 24 चालकों की भर्ती की गई है। मुख्यालय से आने वाली बसाें को चलाने के लिए चालकों की भर्ती की जा रही है।