{"_id":"68b43a58ae079489b2019c71","slug":"transport-corporation-started-bus-service-for-varanasi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151636-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाराणसी के लिए परिवहन निगम ने शुरू की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाराणसी के लिए परिवहन निगम ने शुरू की बस सेवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बस सेवा को शुरू किया है।
शाहजहांपुर से वाराणसी जाने के लिए अब तक लोग ट्रेन का सफर करते थे। त्योहारी सीजन में भीड़ ज्यादा होने पर लोग रोडवेज बसों का सहारा लेते थे। लेकिन, यहां से सीधे कोई बस नहीं होने के चलते टुकड़ों में यात्रा करना पड़ती थी। शाहजहांपुर से लखनऊ तक जाने के बाद वहां से आगे की यात्रा करना होती थी।
परिवहन निगम ने उनकी समस्या को समझने के बाद निगम की दो बसों को लगाते हुए नया रूट बना दिया है। 511 किलोमीटर के रूट के लिए प्रत्येक दिन सुबह साढ़े दस बजे बस रोडवेज अड्डे से बस रवाना की जाएगी। इसी तरह खुदागंज से लखनऊ के लिए भी बस शुरू कर दी गई है। बस खुदागंज से रवाना होगी। इसके विभिन्न जगहों पर स्टापेज भी दिए गए हैं। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि दोनों सेवाओं को शुरू कर दिया है।