{"_id":"6a343d174b572074850b3234","slug":"transport-corporation-ready-for-neet-50-fare-waived-but-tax-must-still-be-paid-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176551-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नीट के लिए परिवहन निगम तैयार, 50 प्रतिशत किराया माफ, पर कर भी देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नीट के लिए परिवहन निगम तैयार, 50 प्रतिशत किराया माफ, पर कर भी देना होगा
Fri, 19 Jun 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभ्यर्थियों से 50 प्रतिशत ही किराया लिया जाएगा, लेकिन एलआईसी और एडिशनल टैक्स देना पड़ेगा। यानी अगर किराया सौ रुपये है तो लगभग 65 रुपये अभ्यर्थी को देने होंगे। निगम ने अभ्यर्थियों की संख्या के अनुरूप फेरे बढ़ाने की तैयारी की है।
नगर के सात केंद्रों पर नीट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। परिवहन निगम की बसों में नीट के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत किराया माफ किया गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि नीट को लेकर संबंधितों को निर्देश दे दिए गए हैं, जिस रूट पर जरूरत होगी। वहां पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। रेलवे के अफसर भी नीट को लेकर सतर्क हैं। मुरादाबाद डिवीजन ने नीट के अभ्यर्थियाें की प्रत्येक जिले से सूचना मांगी है, जिससे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सके। दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी खाका तैयार किया जा रहा है।