फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer burst due to overloading in Pana power substation

पैना बिजलीघर में ओवरलोडिंग से फटा करंट ट्रांसफार्मर

Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Transformer burst due to overloading in Pana power substation
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के पैना स्थित 220 केवी पारेषण (ट्रांसमिशन) बिजली उपकेंद्र के यार्ड में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम ओवरलोडिंग के कारण तेज धमाके के साथ फट गया। इस फाल्ट के कारण 33 केवी लाइन बंद हुई तो शहर के बहादुरगंज और गोविंदगंज उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर आधा घंटा के अंतराल पर बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में विद्युत वितरण खंड के 33 केवी क्षमता वाले यह दोनों उपकेंद्र पैना बिजली उपकेंद्र से निकली 33 केवी की एक ही लाइन से जुड़े हैं। बीती शाम ट्रांसमिशन की इसी लाइन मेें खराबी आने से दोनों उपकेंद्र रात नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहे। बाद में आपूर्ति शुरू होने पर भी लाइन में ट्रिपिंग से आधी रात से बार-बार बत्ती गुल होती रही। मंगलवार को सुबह यह खराबी किसी तरह ठीक की गई, लेकिन शाम पांच बजे पैना यार्ड की सीटी में आग लगी तो दोनों उपकेंद्रों की मेन इनकमिंग लाइन भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इस कारण दोनों उपकेंद्रों से जुड़े बहादुरगंज, गोविंदगंज, तारीन बहादुरगंज, बाड़ूजई प्रथम, बाड़ूजई द्वितीय, बाड़ूजई पेशावरी, मशीनरी मार्केट, गल्ला मंडी, कटिया टोला, खिरनीबाग, टाउनहाल, तारीन टिकली, रूफस चरन लेेन आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गोविंदगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता जयंत गोस्वामी के अनुसार बहादुरगंज की दूसरी लाइन से प्रभावित क्षेत्रों को टुकड़ों में बिजली दी जा रही है, लेकिन इससे अन्य लाइनें ओवरलोड हो रही हैं। एक्सईएन (ट्रांसमिशन) आरके उपाध्याय ने तकनीशियनों की टीम जुटा दी गई है और देर रात तक दूसरे करंट ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सामान्य करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed