फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer blew due to overloading, lights of four hundred houses went out

Shahjahanpur News: ओवरलोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर, चार सौ घरों की बत्ती गुल

Mon, 27 May 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 27 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew due to overloading, lights of four hundred houses went out
शाहजहांपुर। गर्मी के बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या में इजाफा हुआ है। शनिवार की रात करीब 11 बजे रंगीन चौपाल में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से चार सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर फाल्टों की झड़ी लग गई। उपभोक्ताओं के अनुसार, जेई से लेकर उपकेंद्र तक का फोन नहीं लग रहा।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे रंगीन चौपाल में आलम की ठेकी के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते गर्म होकर खराब हो गया। सप्लाई बंद होने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सही करने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर खराब घोषित कर इमरजेंसी ट्रॉली लगवाने का प्रयास किया। इस बीच चार सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब चार बजे ट्रॉली का इंतजाम होने पर लोगों को सप्लाई दी गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी से दो-चार होना पड़ गया। वहीं अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र की लाइन पर चौक कोतवाली के पास फाल्ट आ गया। इसके अतिरिक्त कच्चा कटरा, मंडी समेत कई जगह पर बंच लाइन जलने की सूचना है। रविवार को रात करीब आठ बजे लोगों ने उपकेंद्र से लेकर जेई तक के सीयूजी पर कॉल की, पर बात नहीं हो सकी। इसी तरह विकास भवन फीडर पर बंच लाइन डालने की वजह से दो घंटे तक बिजली गुल रही। सुदामा कॉलेज से सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय तक बंच लाइन डाली गई। दूसरी ओर हथौड़ा उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की वजह से हॉफ रहा। सबसे ज्यादा अंटा फीडर पर लोड है। यहां के करीब पांच हजार कनेक्शनधारकों को रात आठ से 12 बजे ट्रिपिंग के चलते बिजली की आवा-जाही से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

--------
बिजली कटौती से लोग परेशान
तिलहर। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही नगर क्षेत्र में पूरे दिन बिजली की कटौती लगातार जारी रही। बिजली की लाइनों पर फॉल्ट और ट्रांसफार्मर के जंपर जलने व ट्रिपिंग होने के साथ नगर क्षेत्र के लगभग सभी फीडरों पर विद्युत कटौती होती रही। कटौती के कारण लोग गर्मी में बेहाल रहे। लगातार हो रहे फाल्ट के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग छह से आठ घंटे की कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर का डिग्री कॉलेज फीडर विद्युत कटौती से सबसे अधिक प्रभावित रहा। इस फीडर पर बीएसएनएल ऑफिस के समीप ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति काफी देर बंद रही। इसी फीडर पर चौहटियां पुलिस चौकी के पास ठेकेदार विद्युत खंभों पर केबल डालने का काम दोपहर में करते रहे। इस कारण 11000 की लाइन ऊपर होने की वजह से कई बार सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed