{"_id":"63fe4d8b2106384c0b07d2d9","slug":"trains-increased-on-shahjahanpur-pilibhit-route-passengers-will-get-convenience-shahjahanpur-news-c-4-1-79301-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर बढ़ीं ट्रेनें, यात्रियों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर बढ़ीं ट्रेनें, यात्रियों को होगी सहूलियत
Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यात्रियों की सहूलियत के लिए शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर एक जोड़ी ट्रेन बढ़ा दी गई है। इसे लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी। अमर उजाला ने भी ट्रेन की जरूरत को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं।
मंगलवार को रेलवे ने शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर एक जोड़ी ट्रेन चलाए जाने को लेकर पत्र जारी किया। इसके अनुसार गाड़ी संख्या 05417/18 तीन मार्च से चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर से सुबह 10:50 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचेगी। उधर से दोपहर 2:40 बजे ट्रेन चलेगी और शाम 5:00 बजे शाहजहांपुर आएगी।
वर्तमान में दो जोड़ी ट्रेनें ही इस रूट पर चल रहीं हैं। सुबह सात बजे गाड़ी संख्या 05396 पीलीभीत के लिए रवाना होती है। इसी तरह गाड़ी संख्या 05381 पीलीभीत से चलकर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे आती है। शाम को चार बजे गाड़ी संख्या 05832 शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए रवाना होती है। गाड़ी नंबर 05395 पीलीभीत से चलकर शाम 6.50 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आती है। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05417/18 गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे।