फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trains canceled due to traffic and power block

ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण निरस्त रहीं ट्रेनें

Mon, 06 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trains canceled due to traffic and power block
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के ज्वालापुर-हरिद्वार रेलखंड पर ढांचागत सुधार और विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण रेल गाड़ियों को रद्द किया है। इसकी वजह से गाड़ी संख्या 04374/04373 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून स्पेशल, गाड़ी संख्या 04359/60 चंदौसी-हरिद्वार स्पेशल निरस्त तथा कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने बताया कि रेलखंड पर ढांचागत सुधार तथा विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रविवार को लिया गया। इस बीच रदद् रहने वाली रेलगाड़ियों में गाड़ी संख्या 04374/04373 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून स्पेशल पांच व छह जून, गाड़ी संख्या 04359/60 चंदौसी-हरिद्वार स्पेशल छह व सात जून को निरस्त रहने की घोषणा की गई थी। रविवार को दोनों ही ट्रेने निरस्त रहीं।
विज्ञापन

रविवार को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ने यात्रा मेरठ सिटी पर समाप्त की। यह गाड़ी मेरठ सिटी तथा योगनगरी ऋषिकेश के मध्य निरस्त रही। छह जून को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 19032 योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस यात्रा मेरठ सिटी से शुरू करेगी। यह गाड़ी मेरठ सिटी तथा योगनगरी ऋषिकेश के मध्य निरस्त रहेगी। छह जून को चलने वाली गाड़ी संख्या 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर पर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गाड़ी सहारनपुर तथा देहरादून के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12018 देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्ससप्रेस अपनी यात्रा सहारनपुर से शुरू करेगी और सहारनपुर तथा देहरादून के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 14229/30 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14712/11 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12054/53 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed