{"_id":"6a00c0d44d681d2d66076f5c","slug":"training-on-treating-newborns-was-provided-using-a-dummy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172886-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डमी के जरिये नवजात के उपचार का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डमी के जरिये नवजात के उपचार का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एनआरपी दिवस के अवसर पर स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण देते चिकित्सक। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियोनेटल रेससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी) दिवस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवजात के जन्म के बाद सांस न ले पाने पर उनके उपचार के लिए डमी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने किया। विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आईं लगभग 65 स्टाफ नर्सों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रसव के बाद विभिन्न कारणों से नवजात सांस नहीं ले पाते हैं या रोते नहीं है। ऐसे में चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उनका उपचार कर जीवन रक्षा की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि भारत में नवजात की मृत्यु एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। जन्म के बाद शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। नवजात को जन्म के समय सांस दिलाने की सरल और वैज्ञानिक तकनीक जीवन बचा सकती है।
विज्ञापन
डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. रितुराज, डॉ. रहीम, डॉ. सतेंद्र वर्मा ने डमी के माध्यम से स्टाफ नर्सों को नवजात के उपचार और त्वरित इलाज की विस्तृत जानकारी दी। रईस खान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण नोट्स उपलब्ध कराए।