फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train traffic started moving from Platform no 3

प्लेटफॉर्म नंबर तीन दुरुस्त, ट्रेनों का ठहराव शुरू

Fri, 29 Sep 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
train traffic started moving from Platform no 3
station

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार से प्लेटफॉर्म पर रेलगाड़ियों का ठहराव शुरू हो गया है। हालांकि, प्लेटफॉर्र्म नंबर दो पर काम अब भी जारी है। रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफॉर्म हैं। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गाड़ियों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म का रेल ट्रैक कई जगह मामूली क्षतिग्रस्त हो गया था। एक सप्ताह पहले प्लॉक लेकर ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया गया। वेल्डिंग आदि के बाद शुक्रवार को प्लेटफॉर्म रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए खोल दिया गया। प्लेटफार्म नंबर दो पर मरम्मत का काम अब भी जारी है। यहां शुक्रवार को भी पटरियों के क्लिप कसने का काम चलता रहा। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म से धीमी रफ्तार में मालगाड़ियों को अब भी निकाला जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ओएस अवस्थी के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर काम लगभग पूरा हो चुका है। दो पर भी काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed