{"_id":"675357339e2244c828091f03","slug":"train-starts-from-shahjahanpur-to-mathura-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-132802-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से मथुरा के लिए शुरू हो ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से मथुरा के लिए शुरू हो ट्रेन
Sat, 07 Dec 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन देते सांसद अरुण सागर। स्रोत : सांसद
शाहजहांपुर। सांसद अरुण कुमार सागर ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उनसे क्षेत्र की कई समस्याओं को हल करने का अनुरोध किया। उन्होंने फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर-मैलानी के बीच रेल लाइन के निर्माण, कई बंद पड़ीं रेलवे क्राॅसिंग को खोलने, शाहजहांपुर से मथुरा के लिए ट्रेन शुरू कराने की मांग की।
शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद के बीच नई रेल लाइन निर्माण को लेकर रेल मंत्री को एक पत्र दिया है। इस रेल लाइन के बनने से लखीमपुर, बदायूं, पीलीभीत के ग्रामीण क्षेत्र रेलवे नेटवर्क से जुड़ेंगे। सांसद ने मांग की है कि इस परियोजना की वर्तमान स्थिति क्या है। लाइन के शीघ्र निर्माण के लिए धन का आवंटन किया जाए। सांसद ने तिलहर के पास स्थित गुरगिया बहादुरपुर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 331 सी को 24 घंटे खोले जाने की मांग की।
सांसद ने सुझाव दिया कि टनकपुर से मथुरा कैंट जाने वाली रेलगाड़ी को टनकपुर से पीलीभीत व शाहजहांपुर से वाया बरेली मथुरा कैंट तक चलाया जाए। इससे जिले के श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन में आसानी होगी। बंथरा-शाहजहांपुर के बीच बाइपास सुभाषनगर शाहजहांपुर के निकट रेलवे क्राॅसिंग संख्या 325 पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग भी की।