फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train

पीलीभीत ब्रांच लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग

Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
train
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ता। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हाल ही में मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित की गई एनईआर (पूर्वोत्तर रेलवे) की शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्रांच लाइन पर सवारी गाड़ियों का संचालन पूर्ववत शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बरखा सिंह को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। वकीलों का कहना है कि बीसलपुर से निगोही होते हुए शाहजहांपुर के बीच रेल प्रशासन गत एक माह से कोयला ढुलाई करा रहा है, तो सवारी गाड़ियां क्यों नहीं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में भी इस तथ्य का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए कहा है कि ब्रांच लाइन का आमान परिवर्तन होने के बाद एनईआर गोरखपुर मंडल के सहायक महाप्रबंधक पूरे ट्रैक का निरीक्षण कर चुके हैं। दो माह पूर्व सीआरएस भी निरीक्षण करके लाइन को यातायात के लिए स्वीकृत कर चुके हैं। गत तीन अक्तूबर को गोरखपुर के मंडल रेल प्रबंधक ने यहां से पीलीभीत तक कई स्टेशनों का निरीक्षण कर सब कुछ सही पाया, लेकिन सवारी गाड़ियों के संचालन की सूचना जन सामान्य को नहीं दी गई।
विज्ञापन

वकीलों ने ज्ञापन में कहा है कि पीलीभीत रूट की ट्रेनों से कोर्ट-कचहरी के कामों से रोजाना तमाम न्यायिक कर्मचारी, वादकारी और सामान्य वर्ग के लोगों का आवागमन होता है। ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होने से न केवल वादकारियों, बल्कि अधिवक्ताओं को असुविधा हो रही है। इसलिए पूर्व समय सारिणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed