{"_id":"61478cce8ebc3eca8223d5e9","slug":"train-shahjahanpur-news-bly4601900119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का चालक न आने की वजह से प्रभावित हुआ रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का चालक न आने की वजह से प्रभावित हुआ रेल यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मालगाड़ी का चालक न आने की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे के बाद ट्रेन यातायात बहाल हो सका। रोजा रेलवे स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफार्म पर पीक्यूआरएस मालगाड़ी खड़ी थी। इसके लिए सिंगल ग्रीन किया गया, लेकिन काफी देर तक ड्राइवर और सहायक ड्राइवर नहीं आए। जिस कारण डाउन लाइन का प्वाइंट नहीं बन पाया।
जिस पर काठगोदाम एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन, शहीद एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ा। काफी देर के बाद जब मालगाड़ी पर लोको पायलट व सहायक लोको पायलट आए। तब ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। उसके बाद लाइन क्लियर होने पर काठगोदाम एक्सप्रेस एक घंटे बाद रोजा के लिए शाहजहांपुर से रवाना हुई। काठगोदाम एक्सप्रेस के बाद जनता एक्सप्रेस, लखनऊ मेल आदि ट्रेनों का संचालन हुआ।
एक घंटे यातायात बंद होने से मंडलीय अधिकारियों ने दूसरे ड्राइवर को बुलाकर मालगाड़ी का संचालन शुरू करवाया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह से बताया ड्राइवर न आने के कारण कुछ देर के लिए मालगाड़ी खड़ी हुई थी। जिससे ट्रेनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।