{"_id":"611c073e8ebc3e42b85c42be","slug":"train-shahjahanpur-news-bly456683527","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर - पीलीभीत रूट पर ट्रेनों से सफर के लिए अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर - पीलीभीत रूट पर ट्रेनों से सफर के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन
इज्जतनगर रेल मंडल का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इज्जतनगर रेल मंडल के शाहजहांपुर व पीलीभीत रेलवे स्टेशन के बीच 15 अगस्त से ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हो सका। जबकि इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है। ऐसे में यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
पिछले दिनों सीआरएस निरीक्षण होने के बाद इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। इस रेलखंड पर शुरुआती दौर में दो जोड़ी ट्रेनें संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को इज्जतरनगर रेल मंडल की ओर से प्रस्ताव भी भेजा था। इससे के बाद 15 अगस्त से इस रूट पर गाड़ियों को संचालन शुरू होने की कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। अब ट्रेनों का संचालन कब तक होगा इसको लेकर इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारी भी कुछ बता पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।
पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन किए जाने को लेकर अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर ही ट्रेनों का संचालन हो पाएगा। वहीं, इस रूट पर ट्रेनों के चलने से क्षेत्रीय जनता को लाभ प्राप्त होगा, इसलिए वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। उनका कहना है कि शाहजहांपुर और पीलीभीत रूट पर ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
सीआरएस व डीआरएम ने किया था निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, लखनऊ मोहम्मद लतीफ खान और रेल मंडल प्रबंधक आशुतोष पंत ने चार अगस्त को नव आमान परिवर्तित शाहजहांपुर-शाहबाजनगर (4.16 किमी) रेल खंड का निरीक्षण किया था। तब रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान ने मौखिक तौर पर ट्रैक ओके कर दिया था। सीआरएस की फाइनल रिपोर्ट डिवीजन को भेज दी गई है। रिपोर्ट आने से पहले ही इज्जतनगर रेल मंडल डिवीजन ऑपरेटिंग विभाग ने बरेली से शाहजहांपुर को अप और डाउन की दो पैसेंजर गाड़ियों के संचालन को रिपोर्ट गोरखपुर मुख्यालय भेज दिए दी थी। रिपोर्ट आने के बाद इज्जत नगर मंडल तीन साल के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू करने वाला है।
426.74 करोड़ से हुआ अमान परिवर्तन का काम
पीलीभीत-शाहजहांपुर (83 किमी) रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में 426.74 करोड़ की अनुमानित लागत से प्रदान की गई थी। इसके अनुसार पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड का आमान परिवर्तन करने के लिए 30 मई 2018 से इस रेल खंड पर मीटर गेज रेल गाड़ियों को संचालन बंद कर दिया था। आमान परिवर्तन परियोजना के प्रथम चरण में पीलीभीत-बीसलपुर रेल खंड का 10 व 11 फरवरी 2020 को तथा दूसरे चरण में बीसलपुर-शाहबाजनगर रेल खंड का 31 अक्टूबर व एक नवंबर 2020 को आमान परिवर्तन कार्य पूरा हो जाने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया था। चार अगस्त को शाहबाजनगर-शाहजहांपुर रूट का निरीक्षण हुआ।