{"_id":"610edd418ebc3e737c6c7248","slug":"train-shahjahanpur-news-bly455702577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरतारा-रोजा के बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस से टकराया मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरतारा-रोजा के बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस से टकराया मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बरतारा-रोजा के बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया। इस पर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद ट्रेन करीब आठ मिनट खड़ी रही। इंजन को चेक करने के बाद चालक ट्रेन लेकर आगे के रवाना हुआ।
शुक्रवार को रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस रात 12:30 बजे बरतारा व रोजा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। तभी अचानक छुट्टा जानवरों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट के लगातार हार्न बजाने के बावजूद जानवर ट्रैक से नहीं हटे। बल्कि एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टकराए मवेशी के अवशेष इंजन के चक्के में फंस गए। तब लोको पायलट को आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। इसके बाद इंजन के चक्के में फंसे हुए मवेशी के टुकड़े बाहर निकाले गया। फौरन इसकी सूचना कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर लोको पायलट ने इंजन को चेक करने के बाद मवेशी के फंसे हुए अवशेष निकाले। करीब आठ मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद लोको पायलट ट्रेन को लेकर आगे के लिए रवाना हो गया। स्टेशन अधीक्षक रोजा जेपी सिंह ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस से जानवर टकरा गया था। ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।