{"_id":"65d90109ff16a3410b0d5934","slug":"train-hits-tractor-rail-traffic-disrupted-for-an-hour-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113919-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात
Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक्टर के पड़े अंश। स्रोत : जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। आनंदविहार टर्मिनल से दानापुर जाने वाली दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कहेलिया और ऐगवां स्टेशन के बीच ट्रैक्टर से टकरा गई। डाउनलाइन की नाॅनस्टाप ट्रेन से टकराने के बाद अपलाइन पर आई मालगाड़ी की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद खतरे के सायरन बजने पर रेलवे में हड़कंप मच गया। इस बीच करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
मुरादाबाद से चलने के बाद जनसाधारण एक्सप्रेस का लखनऊ में स्टाॅपेज है। शुक्रवार की शाम को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन सात बजकर 20 मिनट पर पास हुई थी। शाम 07:45 बजे कहेलिया और ऐगवां स्टेशन के बीच गेट संख्या 309 के किलोमीटर संख्या 1209/8 पर रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर से टकरा गई। इंजन की जोरदार टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर उछलकर अपलाइन पर जा गिरा। तभी अपलाइन से गुजर रही मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराया। जनसाधारण एक्सप्रेस के चालक ने गाड़ी को रोककर इंजन चेक किया। इसके बाद कंट्रोल व पाॅवर केबिन को सूचना दी गई। रोजा स्टेशन पर खतरे का सायरन बजने के बाद रेलवेकर्मियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ-जीआरपी के अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक रोजा एसके यादव, रेलपथ निरीक्षक हरगोविंद, सेक्शन इंजीनियर दिलीप कुमार, डॉ. संजय राय पहुंच गए। राहत दुर्घटना ट्रेन को भी रवाना किया गया। हादसे के बाद इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक किसी तरह ऐगवां स्टेशन पर गाड़ी लेकर पहुंचा। इस बीच करीब 45 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।
-- -- -- -- -- -- --
अकबरपुर का बताया जा रहा चालक
-जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां रेलवे क्रासिंग नहीं है। फिर भी आसपास के लोग लाइन से वाहनों को गुजारते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार को अकबरपुर गांव का युवक ट्रैक्टर निकाल रहा था। लाइन में ट्रैक्टर फंसने के दौरान अचानक से ट्रेन आ गई। तब वह ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
आंझी में ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन
-हादसे के बाद ट्रेन को आंझी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब ढाई घंटे तक गाड़ी वहां खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। बताते हैं कि ट्रेन के इंजन क्षतिग्रस्त होने के चलते दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई और गाड़ी को रवाना किया गया।
-- -- -- -- -- --
कहेलिया में रोकी गई सप्तक्रांति एक्सप्रेस
-ट्रैक्टर के टकराने के बाद कहेलिया रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोक दिया गया। रात करीब आठ बजे आई ट्रेन को कहेलिया पर रोका गया और नौ बजे आगे की ओर रवाना किया गया। इस बीच यात्री परेशान होते रहे।
-- -- -- --
-हादसे की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर संचालन बहाल करा दिया गया है।
अजय कुमार, आरपीफ इंस्पेक्टर
-- -- -- --
-ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विशाल सिंह, यातायात निरीक्षक