{"_id":"ed6e91174a96306511d4ab5e4858e991","slug":"train-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लाइन का यातायात पांच घंटे बाधित रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन लाइन का यातायात पांच घंटे बाधित रहा
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर-हरदोई के बीच में स्थित कहिलिया और ऐगवां रेलवे स्टेशन के बीच में पांच घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक के गार्डर बदलने का काम किया गया। इस वजह से डाउन लाइन की कई ट्रेनें लेट हो गईं। इससे जल्दी लखनऊ पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी बोर्ड पर ब्लॉक लिए जाने की सूचना लिखी गई कि मंगलवार को 09:50 से 02:50 बजे तक ब्लाक लिया जाएगा। इसके बावजूद जिले के दूर-दराज ब्लाकों से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अधिकांश यात्रियों ने स्टेशन परिसर में अपना समय गुजारा। इस वजह से बरेली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं गुवाहाटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और कोलकाता एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से गुजरीं। इसके साथ ही सियालदाह, राज्यरानी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर आदि ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
आज आएंगे एडीआरएम
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम हितेंद्र मेहरोत्रा बुधवार को किसान एक्सप्रेस से सवा नौ बजे के करीब स्टेशन पहुंच जाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वह स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही यहां होने वाले निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी लेंगे। इसके बाद वह यहां से रोजा रेलवे स्टेशन पर भी जा सकते हैं। इस वजह से स्टेशन पर सफाई कार्य एवं अन्य कार्यों में तेजी नजर आई। वहीं, अन्य निर्माण कार्य भी गति पकड़े दिखे।