{"_id":"63125219ce56fb5f5802c430","slug":"traffic-on-kolaghat-bridge-may-start-from-september-15-shahjahanpur-news-bly4963690128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलाघाट पुल : 15 सितंबर से शुरू हो सकता है यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलाघाट पुल : 15 सितंबर से शुरू हो सकता है यातायात
विज्ञापन
रामगंगा नदी पर बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। प्रशासन कोलाघाट पुल से आगामी 15 सितंबर को आवागमन शुरू कराने की तैयारी में है, लेकिन कुछ समय तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अभी केवल बाइक और कार जैसे हल्के वाहनों को ही आने जाने की अनुमति होगी। इसको लेकर अधिकारियों के निर्देश पर सेतु निगम द्वारा पुल के दोनों ओर हाइट गेट लगना शुरू हो गए हैं, ताकि पुल पर भारी वाहन प्रवेश न कर सके।
पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के निर्माण में लगे राज्य सेतु निगम ने चार दिन पहले नवनिर्मित हिस्से की डेग (छत) पर बैरिंग कोड डालने का काम भी पूरा कर दिया है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने से विभिन्न संगठनों द्वारा पुल से यातायात शुरू कर देने की मांग प्रशासन से लगातार की जा रही है। प्रशासन पुल को 15 सितंबर से राहगीरों के लिए शुरू कर देने की तैयारी में है लेकिन किसी तरह के जोखिम से बचने के लिए अभी इससे पैदल व हल्के छोटे वाहनों को ही निकलने की अनुमति होगी। इसको लेकर शुक्रवार को पुल के दोनों सिरों पर हाइट गेट खड़े करने का काम शुरू कर दिया गया।
हल्के वाहनों के चलने से होगी बड़ी राहत
शुरुआत में कोलाघाट के पुल से भले ही केवल हल्के वाहनों के यातायात की मंजूरी मिले लेकिन इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कलान व मिर्जापुर का क्षेत्र बदायूं से लेकर फर्रुखाबाद जनपद के बॉर्डर तक फैला है। इस विस्तृत क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय शाहजहांपुर आना-जाना रहता है। पुल बंद होने के बाद से अन्य परेशानियों के अलावा व्यापार पर काफी बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
15 सितंबर से कोलाघाट पुल से अवागामन शुरू कराने को अधिकारियों के बीच विचार विमर्श चल रहा है। फिलहाल भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पुल के दोनों तरफ हाइट गेट लगाए जा रहे है। - बृजेंद्र मौर्य, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम