{"_id":"697a4ad4f9a836dc2e02919b","slug":"traffic-management-responsibilities-have-been-assigned-to-female-police-officers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164131-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यातायात की जिम्मेदारी महिला सिपाहियों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यातायात की जिम्मेदारी महिला सिपाहियों को सौंपी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के यातायात की जिम्मेदारी महिला सिपाहियों को दी गई है। जिन रूट से छात्राओं का आना-जाना होता है, वहां पर महिला सिपाही तैनात की गईं है, जिससे छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़े।
पिछले महीने 70 सिपाहियों की यातायात पुलिस में नियुक्ति की गई थी। इसमें महिला सिपाही भी शामिल थीं। पूर्व में पांच सिपाही थीं। इनमें चार आईटीएमएस व एक कार्यालय में कार्य करतीं थीं। नया स्टाफ मिलने के बाद महिला सिपाहियों को यातायात की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी भी दी गई।
इसके तहत उन्हें आर्य कन्या कॉलेज, सुदामा स्कूल, अशफाक नगर तिराहे आदि पर तैनात किया गया है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के निर्देश पर महिला सिपाहियों की ड्यूटी ऐसी जगह लगती है, जहां पर छात्राओं का आवागमन ज्यादा होता है।