फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic jams persisted throughout the day due to the closure of Town Hall Road.

Shahjahanpur News: टाउनहॉल रोड बंद होने से दिनभर लगा रहा जाम

Fri, 25 Sep 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams persisted throughout the day due to the closure of Town Hall Road.
कवि तिराहे से हॉकी मैदान तक बंद किया गया मार्ग। संवाद
शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड के निर्माण के लिए टाउनहॉल रोड पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किए जाने से बृहस्पतिवार को लाल इमली चौराहा और कचहरी रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। रास्ता बंद होने से वाहनों का दबाव लाल इमली चौराहा की ओर बढ़ गया। यहां से निकलने में दिक्कत आई।
विज्ञापन

रोडवेज ओवरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन कचहरी ओवरब्रिज की ओर से गुजरे। इससे कचहरी रोड पर भी वाहनों की कतार लगती रही। मोहनगंज की ओर से आने वाले लोगों को भी लाल इमली चौराहा होकर निकलना पड़ा। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि सीएम ग्रिड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस को पहले ही सूचित किया गया था। डायवर्जन लागू नहीं होने से राहगीरों को परेशानी हुई। निर्माण कार्य दिन-रात चल रहा है और संबंधित एजेंसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed