फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic Jam on Kolaghat Bridge Lasts Two Hours; Commuters Left in Distress

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर दो घंटे तक लगा जाम, राहगीर हुए बेहाल

Tue, 28 Apr 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam on Kolaghat Bridge Lasts Two Hours; Commuters Left in Distress
जलालाबाद में कोला रोड पर लगे जाम में फंसे लोग। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
जलालाबाद। कोलाघाट पुल पर सोमवार को सुबह से मरम्मत कार्य शुरू होने के साथ पुल से लेकर कोला मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। भीषण गर्मी के दौरान जाम में फंसे राहगीर बेहाल हो गए। स्थानीय और मिर्जापुर थाना पुलिस बमुश्किल जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

जाम लगने की शुरुआत पूर्वाह्न करीब 11 बजे से हो गई। कोलाघाट पुल पर दो स्लैब के बीच जोड़ वाले हिस्से की दरारें चौड़ी हो जाने पर उनकी मरम्मत का काम शुरू किया गया। इस दौरान मरम्मत कार्य में लगी टीम ने पुल के एक तरफ की सभी दरारों को खोद दिया।
विज्ञापन

इससे पुल पर दोनोंं ओर के वाहन निकलने को सिर्फ एक लेन बचने से पुल और उसके आसपास जाम लग गया। सहालग के कारण इन दिनों वाहनों का आवागमन बढ़ जाने से कुछ ही देर में पुल की दूसरी लेन भी बंद होे जाने से रैपुरा गांव से लेकर कोलाघाट पुल के दूसरी तरफ करीब तीन किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर दोनों थानों की पुलिस वहां पहुंची और करीब एक बजे जाम खुलवाया। इसके बाद भी करीब एक घंटे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका और वाहन बेहद धीमी गति से रेंगते हुए आगे बढ़ सके। भीषण गर्मी में भरी दोपहरी करीब दो-ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीरों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य के कारण लगा जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed