{"_id":"5e5d5c058ebc3eeb5f635bed","slug":"traffic-jam-in-nigohi-shahjahanpur-news-bly398145225","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही में पांच घंटे तक लगा रहा जाम, फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही में पांच घंटे तक लगा रहा जाम, फंसी एंबुलेंस
विज्ञापन
निगोही। पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण शाहजहांपुर-पीलीभीत पर निगोही में कैमुआ पुल पर श्यामा फिलिंग स्टेशन से गांव पतराजपुर तक दो किमी तक जाम लग गया। पांच घंटे चले जाम में महिलाएं, बच्चे और वृद्घ बेहाल रहे। उन्हें अपने सामान के साथ दो किमी पैदल चलना पड़ा। बरेली और पीलीभीत को जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं।
शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही के पास अंग्रेजी हुकूमत में बना कैमुआ पुल बहुत ही संकरा है, जिससे भारी वाहन तो दूर तांगे, टेंपो भी दोनों ओर से एक साथ नहीं निकल पाते। इस पर पीलीभीत, टनकपुर, पिथोरागढ़, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, लालकुआं, हरदोई, लखनऊ, फर्रूखाबाद, कानपुर के लिए ट्रक और बसें भी चलती है। सोमवार दोपहर 11 बजे जल्दी निकलने की होड़ में गन्ना भरा ट्रैक्टर ट्रॉला और ट्रक आमने-सामने आ गए। रोडवेज की बस, शाहजहांपुर से बरेली रोगी को लेकर जा रही कार पीछे न हटने की जिद के चलते 25 मिनट तक पुल पर ही खड़ी रही। पुल के दोनों ओर करीब पांच किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस के जाम खुलाने में पसीने छूट गए। दोपहर 11 से तीन बजे तक जाम लगा रहा, जिसमें महिलाओं, बच्चों, वृद्घ सभी फंसे थे, जिन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। यहां से गुजर रहीं बीसलपुर निवासी सबीना ने बताया कि बस न मिलने के कारण वह टेंपो से शाहजहांपुर जा रही थी। यहां जाम में फंस गई है। बैग व बच्चे को गोद में लेकर पैदल जाना पड़ रहा है। निगोही क्षेत्र के गांव ऊन कलां निवासी अनीश खां ने बताया कि उन्हें खाद लेकर जाना था। एक घंटे से बाइक जाम में फंसी है।
वहीं जाम लगने के कारण लोग गांव ऐंठापुर, डींग, हमजापुर होकर शाहजहांपर व पीलीभीत गए। जाम में शाहजहांपुर से पीलीभीत जा रहे सीओ सदर भी फंस गए। उन्हें बमुश्किल निकाल गया। शाहजहांपुर से पीलीभीत एंबुलेंस से जा रोगी निहारा व कार से शाहजहांपुर की एक महिला बरेली उपचार के लिए जा रही थी। जाम न खुल पाने को लेकर महिला के बेटे और पुलिस के बीच कहासुनी भी हो गई। एंबुलेंस से निगोही सीएचसी से गांव ईशापुर प्रसव को जा रही पीड़िता जाम में फंसी रही।