फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders will run signature campaign against GST

जीएसटी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे व्यापारी

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Traders will run signature campaign against GST
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी खाद्यान समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं पर लागू किए गए जीएसटी के विरोध में जन समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। संगठन के उपाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर रविवार को हुई बैठक में 25 जुलाई से तहसील स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने और सात अगस्त से हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम में शामिल होने आदि निर्णय किए गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ ने कहा कि खाद्यान्न पर जीएसटी के विरोध को लेकर केवल व्यापार संगठन मुखर हो रहे हैं, जबकि टैक्स बढ़ने से खाद्य वस्तुओं पर महंगाई का व्यापक प्रभाव समाज के सभी वर्गों पर पड़ेगा। इसलिए इस मुहिम में जन सामान्य को भी शामिल करने के लिए शहर समेत तहसीलों में विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी दुकानदारों के अलावा जन सामान्य के बीच जाकर उनका समर्थन हासिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने 12 जुलाई को वाराणसी में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से मिले निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाने और सात से 14 अगस्त तक हर दुकान-हर घर तिरंगा फहराने के लिए कोर कमेटी के पदाधिकारियों की अगली बैठक में दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। जिला महामंत्री वीपी सिंह गोल्डी के संचालन में हुई बैठक में राजीव गुप्ता, संजय रस्तोगी, आरके श्रीवास्तव, देवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed