फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders staged a protest for the repair of dilapidated roads.

Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a protest for the repair of dilapidated roads.
नगर निगम में प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर में जर्जर सड़कों के हालात में सुधार के लिए नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त से जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्याें में शिथिलता बरती जा रही है। कार्य धीमी गति से हो रहा है। त्योहारों का समय आ रहा है लेकिन नगर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बहादुरगंज पावर हाउस से मशीनरी मार्केट, गल्ला मंडी, चूड़ी वाली गली बेहद जर्जर है।
विज्ञापन

ठेकेदार एक सप्ताह के कार्य को एक माह में करते हैं। इसका खामियाजा व्यापारियों और आम जनता को भुगतना पड़ता है। समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिला महामंत्री नाजिम खान, अतुल गुप्ता, शाहबाज खान, मोहम्मद रफी, आनंद सक्सेना, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed