फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders question questions on law and order

व्यापारियों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sat, 17 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सराफा व्यापारी रोहित की गोली लगने से हुई मौत का 48 घंटे के अंदर खुलासा करने की एसपी से मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने बैठक  कर जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने एसपी केबी सिंह को दिए पत्र में कहा है कि जिले में कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। सराफा व्यापारियों पर कुछ ज्यादा ही हमले हो रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम घनी आबादी के बीच रोहित वर्मा की गोली लगने से मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। रोहित की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घरवालों का कहना है कि रोहित को किसी ने गोली मारी है। लिहाजा मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए। व्यापारियों ने 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने की मांग की है। व्यापारी नेता ने मृतक के भाइयों से मिलकर उन्हें दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

 आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज सराफ ने भी व्यापारियों की बैठक में कानून व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस संभ्रांत लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने में मशगूल हैं। व्यापारी नेता ने कहा कि रोहित वर्मा की हत्या इसका उदाहरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रमेश चंद्र शुक्ला, शकील अहमद, अजय मोहन, जितेंद्र नाथ शुक्ला, ओमबाबू, मुन्ना वाजपेयी, रतन वर्मा, तौफीक अहमद, मुख्तार हसन, बाल कृष्ण रस्तोगी, विवेक गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed