{"_id":"587e5fb64f1c1b233aeff87e","slug":"traders-performing-officers-seized-funds-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने प्रदर्शन कर अफसरों से मांगी जब्त रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर अफसरों से मांगी जब्त रकम
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आचार संहिता की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर कड़ा विरोध जताया। बाद में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें उड़नदस्ता टीमों द्वारा व्यापारियों से जब्त रकम लौटाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है नोटबंदी से प्रभावित व्यापार को व्यवसायी वर्ग अपने प्रयासों से पटरी पर लाने में जुटा है। व्यापारी समाज सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है। समूची अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका होती है, लेकिन चुनाव आयोग और आचार संहिता का भय दिखाकर व्यापारियों से अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष मनीश गुप्ता ने पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग के दौरान व्यापारियों से जब्त रकम तत्काल वापस कराने, निर्धारित सीमा तक व्यापारियों को नकदी लाने-ले जाने की छूट देने, चेकिंग के दौरान नकदी जब्त होने का व्यापारियों में व्याप्त भय दूर करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में रामकुमार गुप्ता, विनय अग्रवाल, सुनील यादव, रजनीश मिश्र, घनश्याम गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अमर रावत, कृष्णा वर्मा, राममोहन गुप्ता, कृष्णा वर्मा, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
चुनावी चेकिंग के नाम पर आमजन का उत्पीड़न न हो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता में कड़ाई से की रही चेकिंग की आड़ में किसी भी जनता, व्यापारी और उद्यमी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राम गणेश ने मंगलवार को विकास भवन में इसकी घोषणा की। कहा कि 50 हजार से अधिक की राशि मिलने की स्थिति में चुनावी मद में इस्तेमाल की आशंका होने पर ही आयोग के नियमावली के तहत जब्तीकरण और आगे की कार्रवाई की जाएगी। गैर राजनीतिक व्यक्ति होने पर पूछताछ की जाए। ज्यादा संशय की स्थिति में जब्त राशि को जिला स्तर पर गठित तीन सदस्यीय समिति को देकर संबंधित से वार्ता करा दी जाए ताकि समिति सही स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले और लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। इस तीन सदस्यीय टीम में डीएम ने सीडीओ, एडीएम प्रशासन और वरिष्ठ कोषागार अधिकारी को शामिल किया है। इस टीम के द्वारा कुछ कारोबारियों की जब्त राशि को लौटाने की कार्रवाई भी की गई है। सोमवार को चुनावी चेकिंग के नाम पर कारोबारियों और उद्यमियों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापारी और उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कक्ष में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और डेढ़ घंटे तक उन्हें घेरे रखा। डीएम ने बताया कि जिले में जीपीसी प्रणाली से युक्त 18 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें चेकिंग में जुटी हैं और हर टीम में पुलिस बल के साथ दो अन्य विभागों के अधिकारी बतौर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। इनकी ट्रैकिंग जिला कोषागार में बनाए गए कंट्रोल रूम से की जा रही है। इसके अलावा 22 स्थायी निगरानी टीमें गठित की गई हैं और छह वीडियो निगरानी टीम के साथ छह वीडियो अवलोकन टीमें बनी हैं। साथ ही छह व्यय लेखा टीमें बनाई गई हैं। ये सभी 20 जनवरी से काम शुरू करेंगी।